कस्बा जल्द शुरू हो रहा है। अभी दिख रही ख़बरें नमूना हैं।

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026EN

छोटे शहरों की बड़ी ख़बरें

स्रोत और AI का उपयोग

अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026

AI का उपयोग: साफ़-साफ़

कस्बा की ख़बरें आधिकारिक स्रोतों से AI की मदद से लिखी जाती हैं और एक संपादक के जाँचने के बाद ही छपती हैं। ख़बर का पहला मसौदा एक AI भाषा मॉडल बनाता है; अभी यह DeepSeek का मॉडल है, और इसे बदलने पर हम यह पेज अपडेट करेंगे। AI को केवल आधिकारिक सूचना दी जाती है, और उसे उसी से ख़बर लिखने को कहा जाता है।

संपादक हर मसौदे को मूल सूचना से मिलाकर पढ़ते हैं, ज़रूरत हो तो बदलते हैं, और मंज़ूरी देने पर ही ख़बर छपती है। AI कोई ख़बर अपने आप नहीं छापता।

स्रोत

स्रोत किस बारे में
पत्र सूचना कार्यालय (PIB) केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) बैंक, पैसा, ब्याज दरें
SEBI निवेशकों के लिए सूचनाएँ
CBSE, NTA, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा, रिज़ल्ट और दाख़िले
उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राज्य सरकार की घोषणाएँ
सुप्रीम कोर्ट (फ़ैसले और प्रेस विज्ञप्तियाँ) “रिकॉर्ड से” ख़बरें
अन्य सरकारी वेबसाइटें (gov.in, nic.in) संपादक के भेजे गए आधिकारिक लिंक

हर ख़बर के नीचे उसके मूल स्रोत का नाम, तारीख़ और लिंक दिया जाता है। सरकारी सामग्री उसके प्रकाशक की शर्तों के अनुसार, श्रेय के साथ उपयोग की जाती है।